रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
खनियाधाना (शिवपुरी) | जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खनियाधाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ और दूसरे को 100 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने का मजबूत संदेश गया है।
पहला मामला: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
खनियाधाना पुलिस को मंगलवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि सेनवोट नहर पुलिया, बामौरखुर्द पर एक व्यक्ति हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र सिंह लोधी (28), निवासी ग्राम बसाहर मजरा नरियन, थाना खनियाधाना बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो कमर के पीछे 315 बोर का देशी कट्टा और जेब में एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जब उससे हथियार का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कट्टा एवं जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 143/2025 दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, स.उ.नि. रामसिंह भिलाला, प्र.आर. नरेंद्र पाल, आर. बाबूलाल पाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
दूसरा मामला: 100 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
खनियाधाना पुलिस को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पनिहारा कंजर डेरा के पीछे एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की कैनों में कच्ची शराब भरकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दो बड़ी प्लास्टिक कैनों के पास खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पहलवान पुत्र पप्पू केवट (28), निवासी राजघाट कॉलोनी, खनियाधाना बताया। जब पुलिस ने कैनों की जांच की तो दोनों कैनों में कुल 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये आंकी गई।
जब आरोपी से शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 142/2025 दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, स.उ.नि. प्रकाश सिंह कौरव, आर. हेमसिंह, आर. अनूप, आर. जयवीर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
खनियाधाना पुलिस की ईन त्वरित कार्रवाईयों से अपराधियों में हड़कंप
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा रहा है। उनके आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
खनियाधाना पुलिस की इन दो सफल कार्रवाईयों से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अपराधमुक्त माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
@पढ़ें पूरी खबर सिर्फ *तेजस रिपोर्टर* पर।
www.tejasreporter.com
गाँव से शहर तक, सड़क से सरकार तक और जमीन से जिम्मेदारों तक हम बनेंगे आपकी आवाज।
✍🏻 *Editor in chief* :
PANKAJ JAIN
✒️ *अ.संवाददाता* : अतुल कुमार जैन
*कार्यालय : 6262013334*
🌎स्थानीय समाचारों सहित देशभर की ताजा-तरीन खबरों के लिए *डाउनलोड करें*
👉🏻 *दैनिक तेजस रिपोर्टर* का एंड्रॉयड ऐप या हमारे वेब-पोर्टल www.tejasreporter.com को निःशुल्क सब्सक्राइब कर नोटिफिकेशन पाएं जिससे आप रहें हमेशा अपडेट ।
📰समाचार पत्र/चैनल/एप्प/पोर्टल पर अपने क्षेत्रों के समाचार एवं विज्ञापनों के प्रकाशन/प्रसारण हेतु सम्पर्क करें ।
*अब पढ़िये ख़बरें अपनी मनपसंद भाषा में-*
हिन्दी, इंग्लिश, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगला, उर्दू इत्यादि किसी भी भाषा में ख़बरें पढ़ें ।
*नोट* : देश भर में विभिन्न स्तरों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। योग्य व इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सम्पर्क करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







