रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 24 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर की गई।
11 मार्च 2025 को फरियादी मोहम्मद जफर खान निवासी पुरानी तहसील मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ग्राम बरोदा स्थित खेत में खड़ा स्वराज ट्रैक्टर 744, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी, चोरी हो गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा तथा थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक सतीश जालान, मुकेश चौरसिया, प्रधान आरक्षक संजीव धाकड़, और आरक्षक आर. शशांक शामिल थे।
तकनीकी जांच और गिरफ्तारी
सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया:
-
कृष्ण पाल सिंह राजपूत (28 वर्ष), निवासी तालाब मोहल्ला, रायसेन
-
चंपालाल वंशकार उर्फ भालू (32 वर्ष), निवासी पटेल नगर, रायसेन
-
दौलत सिंह बेरागी (20 वर्ष), निवासी ग्राम रमा सिया







