शिवपुरी : हैप्पी डेज़ स्कूल में 3 साल की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला, स्कूल प्रबंधन पर पिता पर दबाव बनाने के आरोप

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी के प्रतिष्ठित हैप्पी डेज़ स्कूल में नर्सरी कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिटी कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही छात्रा के माता-पिता को स्कूल परिसर के सभी कैमरों की जांच कराई गई थी, जिससे वे संतुष्ट होकर लौटे थे। छात्रा के पिता ने इस मामले की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को की थी, लेकिन कैमरा फुटेज देखने के बाद उन्होंने शिकायत वापस ले ली थी।

क्या है पूरा मामला?

5 फरवरी 2025 को, नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली 3 वर्ष 10 महीने की छात्रा ने स्कूल से लौटने के बाद दोपहर 1:30 बजे अपनी मां से पेट में दर्द की शिकायत की। मां ने कपड़े हटाकर देखा तो सूजन थी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि गार्डन में एक अंकल ने उसे मारा और कई जगहों पर अनुचित तरीके से स्पर्श किया। इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी गई, लेकिन आरोप है कि प्रबंधन ने उचित कार्रवाई नहीं की। एक महीने बाद, सिटी कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया। आज, पीड़िता के पिता ने एसपी शिवपुरी को शिकायती आवेदन सौंपा है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि रिपोर्ट मात्र छेड़खानी की घटना में दर्ज की गई और उन पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। जब उन्होंने न्याय की मांग की, तो इतना दबाव बनाया गया कि उन्हें अपना काम छोड़कर शहर से भागना पड़ा। आज तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है और गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज नहीं किया गया है।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 3 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनसी की धारा 2023 74,115 (2) 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष :

स्कूल प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 5 फरवरी 2025 को शाम 5:30 बजे एक विद्यार्थी के पालक का फोन आया कि उनकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है। अगले दिन विद्यालय प्रशासन ने बच्ची के माता-पिता को बुलाकर सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग उनके समक्ष चेक कराई। किसी भी कैमरे की रिकॉर्डिंग में इस प्रकार की कोई घटना नहीं पाई गई। बच्ची के माता-पिता ने तीन दिन तक सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी और टीचर्स से विस्तृत बातचीत की। इसके बाद वे संतुष्ट होकर गए और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग में की गई अपनी शिकायत वापस ले ली।
स्कूल के मीडिया प्रभारी महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के पिता नौकरी छोड़ चुके हैं और उन्होंने संबंधित स्टाफ से पैसा उधार लिया है, जिसे वापस लेने के लिए कई लोगों ने प्रबंधन को लिखित में दिया है।
गार्डन में एक अंकल ने मुझे मारा। (इशारे करते हुए) अंकल ने माथे पर, गालों पर, होंठों पर, चेस्ट पर आगे और प्राइवेट पार्ट पर टच किया। मेरे गालों में चाटे दिए थे। अंकल मुझे टॉफी की कहकर गार्डन में ले गए थे। वो कैमरा वाले अंकल थे और मुझसे कह रहे थे मैं तुझे मार दूंगा।
( जैसा कि बच्ची ने स्कूल से लौटकर अपनी मां को बताया।)
इनका कहना..
“हमारे स्कूल की कक्षा नर्सरी की क्लास टीचर के पास 5 फरवरी की शाम 5:30 बजे एक छात्रा के पालक का फोन आया कि मेरी बच्ची के साथ छेड़‌छाड़ हुई है। अगले दिन माता पिता को बुलाकर बातचीत की। सभी कैमरे उनके सामने चेक किए। किसी भी कैमरे की रिकॉर्डिंग में इस तरह की कोई भी घटना नहीं दिखी। बच्ची के साथ किसी तरह की घटना नहीं हुई। बाल संरक्षण आयोग से भी माता पिता ने शिकायत वापस ले ली थी। जो केस दर्ज कराया और बयान दिया, वह तथ्यहीन और बेबुनियाद है।”
महेंद्र उपाध्याय, पीआरओ, हेप्पी डेज स्कूल, शिवपुरी
“मेरे ऊपर बहुत दबाव बनाया गया था जिसके चलते मुझे मजबूरी में में बाल संरक्षण आयोग से शिकायत वापस लेनी पड़ी, लेकिन मैंने चाइल्ड हेल्प लाइन से शिकायत वापस नहीं ली है।”
पीड़ित बच्ची के पिता
“पीड़ित ने लिखित शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत पर शुरुवाती मामला छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज कर लिया गया हैं। इस मामले में पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही हैं साथ ही स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाव से कार्यवाही की जायेगी।”

संजीव मुले , एडिशनल एसपी

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई