मंडीदीप में मुनि श्री १०८ प्रक्षाल सागर जी महाराज की भव्य अगवानी, कल होंगे ये विशेष कार्यक्रम

SHARE:

रिपोर्ट-सौरभ जैन
मंडीदीप | जैन अनुयाइयों के लिए हर्ष और श्रद्धा का विषय बना जब आज सायं 5 बजे परम पूज्य आचार्य श्री १०८ विभव सागर जी महाराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य, मुनि श्री १०८ प्रक्षाल सागर जी महाराज ससंघ का नगर में भव्य स्वागत हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने भक्तिपूर्ण वातावरण में मुनिसंघ की अगवानी की, जयकारों के साथ मुनि संघ का स्वागत किया। नगर की गलियां “जय जय गुरुदेव” और “मुनिराज की जय” के नारों से गूंज उठीं।
                      श्री १००८ नेमीनाथ दि.जैन मंदिर में दर्शन करते मुनिराज
यह विशेष अवसर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कल, 18 फरवरी 2025, मंगलवार को मंडीदीप में दो दिव्य आयोजनों का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। पहला, आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महामुनिराज का प्रथम समाधि दिवस, और दूसरा, मुनि श्री १०८ रत्नत्रय सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस।

इस पावन अवसर पर मुनि श्री १०८ प्रक्षाल सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम :
📍 स्थान : संत निवास, मंडीदीप
📅 दिनांक : 18 फरवरी 2025, मंगलवार
  • दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट
    प्रातः 8:00 बजे
  • आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी पूजन
    प्रातः 8:30 बजे
  • आचार्य श्री १०८ विभव सागर जी पूजन
    प्रातः 8:45 बजे
  • मंगल प्रवचन
    प्रातः 9:00 बजे
  • आहारचर्या
    प्रातः 10:00 बजे

जैन श्रद्धालु इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। मुनि संघ की उपस्थिति से मंडीदीप में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने का निवेदन किया है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई