रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी के फर्स्ट क्राई स्कूल में एक छात्रा को फीस विवाद के चलते निष्कासित करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता, हरेंद्र सिंह रघुवंशी, ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फीस को लेकर चल रहे विवाद के कारण उनकी बेटी को 25 जनवरी को स्कूल से निकाल दिया गया।
हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पिछले दो वर्षों से फर्स्ट क्राई स्कूल में पढ़ रही थी। 25 जनवरी को उनकी पत्नी के मोबाइल पर स्कूल की सेंटर हेड का फोन आया, जिसमें फीस जमा करने के लिए कहा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही फीस जमा कर दी जाएगी, लेकिन इसके बावजूद उनकी बेटी को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया।








