रायसेन : खेत जा रहे युवक पर तेंदुए का हमला, हाथ-पैर जख्मी, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन जिले के पिपलाई गांव में सोमवार सुबह एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह 9:30 बजे की है, जब युवक अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। पीछे से आ रहे आरिफ और शाहरुख ने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ घबरा कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

गांव के जावेद और मुबारक, जो घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, ने बताया कि युवक शाहरुख सुबह 9 बजे अपने खेत की ओर गेहूं की फसल में पानी देने जा रहा था। रास्ते में अचानक तेंदुआ सामने आ गया और उसने उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए शाहरुख ने संघर्ष किया, लेकिन तेंदुए ने उसके हाथ और पैरों को अपने जबड़े में जकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
पीछे आ रहे आरिफ और शाहरुख (दूसरे व्यक्ति) ने जब चीख-पुकार सुनी तो वे तेजी से मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। हंगामा सुनकर तेंदुआ घबरा गया और जंगल की ओर भाग निकला। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और लोग वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

गांव में दहशत, वन विभाग को सूचना दी गई

ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी है और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की हलचल देखी गई है, लेकिन इस हमले ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए की तलाश जारी है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई