रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
बाड़ी | श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाड़ी परिसर में वैश्य महासम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष प्रदीप जैन और महामंत्री मुकेश जैन के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। क्षेत्र कमेटी के विशेष सहयोग से आयोजित इस अभियान में बाड़ी जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष शरद जैन, छोटू जैन, अर्पित गुप्ता, प्रकाश जैन सहित जिले के तमाम पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस दौरान मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन 2025 के बहुरंगी कैलेंडर वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि समाज में हरियाली और स्वच्छता का संदेश फैलाना भी था। इस अवसर पर वक्ताओं ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन ने समाज के सभी वर्गों से ऐसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए संगठन के विस्तार को बात कही।








