रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन 2025 के बहुरंगी कैलेंडर का प्रदेशभर में वितरण जारी है। रविवार को औबेदुल्लागंज में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कैलेंडर वितरित किए। इस अवसर पर वैश्यों के सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक महत्व को रेखांकित किया गया।
-
वैश्य महासम्मेलन ने नववर्ष पर किया बहुरंगी कैलेंडर का वितरण
-
वैश्यों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता” – जिलाध्यक्ष विनोद जैन
-
2025 के कैलेंडर वितरण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
-
औबेदुल्लागंज, बरेली और बाड़ी में कैलेंडर वितरण
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वैश्यों के हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा को संगठन का प्रमुख उद्देश्य बताया। बहुउद्देशीय कैलेंडर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर जिलेभर में नि:शुल्क वितरित किया जा रहे हैं। औबेदुल्लागंज से इसकी वितरण प्रक्रिया को आज पुनः आरंभ करते हुए उन्होंने सभी वैश्यों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान विनोद कुमार जैन (RNG), जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नमिता अग्रवाल, मनीष जैन (जिला महामंत्री), वरिष्ठ समाजसेवी विद्या अग्रवाल, संयम जैन (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शैलेश अग्रवाल (तहसील अध्यक्ष गौहरगंज), राजीव जैन (मीडिया प्रभारी), समेत अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए एकजुटता और समर्पण का संकल्प लिया।
इस आयोजन के दौरान उपस्थित सदस्यों को 2025 के विशेष कैलेंडर वितरित किए गए, जिनमें न केवल संगठन के उद्देश्यों और सेवाओं का विवरण था, बल्कि यह कैलेंडर वैश्यों के सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी बनेगा। कार्यक्रम का समापन नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Tejas Reporter
229