रिपोर्ट-प्रेमनारायण राजपूत
गौहरगंज | पुलिस ने 2021 में घटित हत्या के एक गंभीर मामले में फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह मामला अपराध क्रमांक 143/2021 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 302, 201 और 34 के तहत दर्ज था। आरोपी अजय कुशवाहा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मावर खेड़ी, थाना पथरिया, जिला विदिशा, जो वर्तमान में मंडीदीप में रह रहा था, न्यायालय में विचारण के दौरान फरार हो गया था।








