रिपोर्ट-राकेश जैन
रायसेन | यशवंत नगर में एक अधिवक्ता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़िता 28 दिसंबर 2024 को विधिक सलाह लेने के उद्देश्य से आरोपी अधिवक्ता राजवेंद्र ठाकुर के कार्यालय पहुंची थी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जब अकेली थी, तभी आरोपी ने उसका भरोसा तोड़ते हुए उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया।

>>महिला से दुष्कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार
>>विधिक सलाह के बहाने वकील ने की शर्मनाक हरकत
>>पीड़िता की शिकायत पर अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज
इनका कहना…
“महिला की शिकायत के बाद अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच जारी है, और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”
प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी








