संवाददाता:आजम लाला भोपाल | भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली करोंद स्थित गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा नगर में समापन हुई।इस आयोजन में नरेला विधानसभा के विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी शिरकत की ओर सभा में मौजूद लोगों को संबोधित किया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम का आयोजन जमीयत उलेमा ए हिन्द जिला भोपाल के जनरल सेक्रेटरी हाफिज साजिद अहमद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग में जय भीम और बाबा साहेब अमर रहें के नारों से वातावरण गूंजता रहा। प्रतिभागियों ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर करोंद वार्ड क्रमांक 78 के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद रियाज ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब की महानता और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को ऐसा संविधान दिया, जिसने देश के हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रैली के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समानता, भाईचारे और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि बाबा साहेब की जयंती पर पूरे देश में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें श्रद्धा व सम्मान के साथ याद किया गया।
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है। तेजस रिपोर्टर में प्रबंध संपादक का पदभार संभाल रहे हैं।






