“सायरन, सच्चाई और सजगता” : शिवपुरी प्रशासन का अलर्ट अभियान, हर नागरिक बने सुरक्षा प्रहरी

SHARE:

रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | देशभर में ऑपरेशन “सिंदूर” के तहत आतंकवाद के खिलाफ चल रही निर्णायक लड़ाई के बीच शिवपुरी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सजग, सतर्क और जिम्मेदार बनें। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इस परिस्थिति में नागरिकों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।
प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में खासतौर पर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, और सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी के प्रसार से बचने की अपील की गई है। व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कोई भी भ्रामक पोस्ट, वीडियो या मैसेज साझा करने से परहेज करें। यदि ऐसा कोई संदिग्ध कंटेंट सामने आए तो नागरिक तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (70491-01055) को सूचना दें।

सायरन बजने पर क्या करें, क्या नहीं—इस बारे में प्रशासन ने विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की है। घबराने की जगह शांत रहना, नीचे झुककर सिर ढकना, लिफ्ट का प्रयोग न करना, खिड़कियों से दूर रहना और रात के समय लाइट बंद कर सुरक्षित स्थान पर रहना जरूरी बताया गया है।
सायबर सतर्कता पर जोर देते हुए, नागरिकों को अनजान लिंक, संदिग्ध मैसेज या फेक कॉल से बचने की चेतावनी दी गई है। साथ ही यदि कोई पाकिस्तानी या बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें—
पुलिस कंट्रोल रूम: 70491-01055
एडीएम: 88390-94285
एएसपी: 87705-16920
प्रशासन ने यह भी सुझाव दिया है कि हर परिवार के पास टॉर्च, प्राथमिक उपचार किट, आधार कार्ड और ब्लड ग्रुप की जानकारी सुरक्षित रखी जाए। कोई आपात स्थिति होने पर तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—”हर नागरिक सुरक्षा प्रहरी बने। अफवाहों से बचें, सजग रहें और प्रशासन का सहयोग करें। यही सच्ची देशभक्ति है।”

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u