रिपोर्ट-स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद रीना चौहान के पति शेर सिंह चौहान पर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पार्षद पति शेर सिंह चौहान द्वारा आरोप लगाया गया है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) सुशील शर्मा ने उनके साथ थाने में घुसकर मारपीट की। यदि इस बात में सच्चाई है, तो इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर थाने जैसी सुरक्षित जगह में ऐसा कैसे हो सकता है?
फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुशील शर्मा, उनके पिता (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी) रामदीन शर्मा, भाई मंटू शर्मा समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष को शिकायत पर भी शेर सिंह पर मामला दर्ज करने की सूचना है।
लिहाजा इस मामले को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है, और पुलिस अब इस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
-
क्या था हमले का असली कारण?
-
कौन-कौन इसमें शामिल?
-
क्या पार्षद प्रतिनिधि की जान को अभी भी खतरा है
-
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल!
इनका कहना…
“यह घटना मोहन सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था को दर्शाती है। यदि थाना परिसर में, वह भी थाना प्रभारी की मौजूदगी में, मारपीट हुई है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। थाने के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज को संरक्षित रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
— दीपेश मीणा, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस“यह दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला है। थाने में मारपीट के आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।”
शीला सुराणा, एसडीओपी, ओबैदुल्लागंज









