रिपोर्ट-राजू अतुलकर
मंडीदीप | श्री हिंदू उत्सव समिति ने आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 17 लाख 11 हजार रुपये की राशि 7 वर्षों के लिए एफडी के रूप में सेंट्रल बैंक में जमा करवाई । यह पुनीत कार्य समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान (छुट्टी भैया) और अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से संभव हो पाया। एफडी कराने का मुख्य उद्देश्य समिति की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना है । इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि और समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही उन्होंने ईस कदम को समाज की भलाई के लिए एक सशक्त कदम बताया है ।

समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान (छुट्टी भैया) ने इस जानकारी देते हुए बताया कि “हमारा उद्देश्य है कि यह राशि हमेशा बैंक में जमा रहे और समय-समय पर रिन्यूअल होते हुए करोड़ों तक पहुँच जाए। इससे ना सिर्फ हमारी समिति को मजबूती मिलेगी, बल्कि समाज के विकास के लिए भी एक स्थिर और आर्थिक स्तंभ बनेगा।” इस पहल से समिति भविष्य में अपने सामाजिक कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से चलाने में सक्षम होगी ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव, पूर्व अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान (दादा भाई), महाराजा अजयपाल समाज के अध्यक्ष सुनील पाल, सेवा समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल, समाजसेवी कैलाश गुप्ता, हिंदू उत्सव समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौबे, उपाध्यक्ष कमलपाल सिंह चौहान, राजू चौहान, विष्णु मारण, आयुष चौकसे और समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस कदम की सराहना की और इसे समाज की एक नई दिशा की ओर अग्रसर होने की बात कही ।








