रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल के साथ भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर यह संदेश दिया।
प्रदेश कार्यालय में राकेश शर्मा ने सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मुलाकात की। उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए आभार प्रकट किया और जिले में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा का परिचय दिया।








