खनियांधाना में एक दर्जन प्राइवेट स्कूलों को मान्यता समाप्ति का नोटिस जारी

SHARE:

अतुल जैन, शिवपुरी
खनियांधाना। प्रोफाइल अपडेशन, अपार आईडी में ठीक स्थिति न होने सहित छात्रवृत्ति लाक न करने पर बीआरसीसी खनियाधाना ने स्कूल संचालकों की बैठक लेते हुए कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन निजी स्कूलों को मान्यता समाप्ति के नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस में उल्लेख है कि आपके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है, क्यों न आपकी मान्यता समाप्ति हेतु प्रस्ताव जिला शिक्षा केंद्र को भेज दिया जाए। बीआरसीसी संजय भदौरिया ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ एवं जिला परियोजना दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा जिला बैठक में अपार आईडी, प्रोफाइल अपडेशन आदि किो लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में बार-बार सूचना देने के बाद जिन प्राइवेट स्कूल द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त स्कूलों द्वारा दो दिन में नोटिस कासंतुष्टि पूर्ण जवाब न दिए जाने पर संबंधित के विरूद्ध मान्यता समाप्ति हेतु जिला शिक्षा केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
                                     बैठक में बैठे स्कूल संचालक
इन स्कूलों को जारी किए गए नोटिस : जिन प्राइवेट संस्थानों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया हैं, उनमें नमामि पब्लिक स्कूल बामोर कला, सरस्वती ज्ञान मंदिर खनियाधाना रोज गार्डन
कान्वेंट स्कूल, मां चिंतपूर्णी विद्या मंदिर अड़जार, इंडियन पब्लिक स्कूल मायापुर, होली क्रास पब्लिक स्कूल खनियाधाना, एनजीएम एकेडमी गूढर, इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल मायापुर, इंडियन पब्लिक स्कूल बुधन राजापुर, सरस्वती गणेश विद्या मंदिर नयागांव, इंडियन कान्वेंट स्कूल मुहासा शामिल हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई