भोपाल में होगा देश का बड़ा करियर डिस्कवरी इंडस्ट्री बूट कैंप, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीधा मार्गदर्शन

SHARE:

रिपोर्ट : राजू अतुलकर
भोपाल | 12वीं, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के बाद आगे क्या करें, किस क्षेत्र में करियर बनाएं और कौन-सा कोर्स भविष्य के लिए बेहतर रहेगा – ऐसे सवालों से जूझ रहे युवाओं के लिए राजधानी भोपाल में एक विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “CareerNext – Career Discovery Industry Boot Camp” नाम से होने वाला यह दो दिवसीय आयोजन 30 और 31 मई 2026 को भोपाल स्थित Marriott Hotel में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
यह बूट कैंप विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जो उच्च शिक्षा और अपने भविष्य के करियर को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, एनीमेशन, हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइन, फार्मेसी, मेडिकल तथा अन्य उभरते क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं, आवश्यक स्किल्स और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच Dr. Ujjwal Patni की उपस्थिति रहेगी। वे युवाओं को सफलता, आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और करियर निर्माण को लेकर प्रेरित करेंगे। उनके सत्र को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इस इंडस्ट्री बूट कैंप में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इनमें Nitin Jain,Area Manager ( Larson & Turbo), Alap Gosher, CEO & Co-Founder (TM Ventures)
A former professional musician,
विक्रम चौधरी
ये टैक्सी डिज़ाइन स्टूडियो (Taxi Design Studio) के सह-संस्थापक और डायरेक्टर हैं। यह भारत की एक प्रमुख और इनोवेटिव इवेंट डिज़ाइन कंपनी है, जो भव्य शादियों, संगीत समारोहों, पुरस्कार समारोहों और बड़े पैमाने के इंस्टॉलेशन (Large Scale Installations) के निर्माण के लिए जानी जाती है। सहित
Sunny Pathak, Hemant Gupta, Sandeep Shetty और Vishnu Salunke जैसे नाम शामिल हैं। ये विशेषज्ञ विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों, नई तकनीकों और करियर के बदलते स्वरूप के बारे में जानकारी देंगे।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल एडमिशन से जुड़ी जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने में मदद करेगा। यहां यूजी, पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और रोजगार उन्मुख शिक्षा पर भी फोकस किया जाएगा।
यह आयोजन Scope Global Skills University, RNTU और Tagore University के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र और अभिभावक इसका लाभ उठा सकें।
शिक्षा और रोजगार के बदलते दौर में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री आधारित स्किल्स और सही मार्गदर्शन ही आज के समय में सफलता की कुंजी बन चुके हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई