रिपोर्ट – राजू अतुलकर
भोपाल | मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों के लिए 15 अप्रैल की सुबह निर्णायक साबित होने वाली है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे इसी दिन घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाईस्कूल (10वीं) में करीब 9 लाख से अधिक और हायर सेकेंडरी (12वीं) में लगभग 7 लाख परीक्षार्थियों ने अपनी मेहनत आजमाई है। महीनों की तैयारी, तनाव और उम्मीदों के बाद अब हर छात्र अपने भविष्य की दिशा तय करने वाले इस परिणाम का इंतजार कर रहा है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परिणाम जारी करने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपने अंक देख सकेंगे। सिर्फ रोल नंबर और आवेदन क्रमांक डालते ही कुछ सेकंड में पूरा परिणाम स्क्रीन पर होगा।
अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2025 में 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% और 12वीं का 74.28% रहा था। ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही है कि परिणाम और बेहतर हो सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी पहले से ज्यादा कड़ी मानी जा रही है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






