मंडीदीप में ‘सृजन’ पहल का शुभारंभ, 100 बच्चों को मिलेगा आत्मरक्षा व जागरूकता का प्रशिक्षण

SHARE:

आत्मरक्षा हर बच्चे का अधिकार, सुरक्षा की शुरुआत खुद से” –

शीला सुराणा, एसडीओपी

📰 डिजिटल डेस्क
मंडीदीप | औद्योगिक क्षेत्र की अभावग्रस्त बस्तियों के बच्चों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 18 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम “सृजन – एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस पहल के तहत 100 बच्चों को आत्मरक्षा, कानूनी जागरूकता, लैंगिक समानता और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज (एएआईएम) के सभागार में किया गया। यह मुहिम मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी सहायता से पुलिस विभाग, नेटलिंक फाउंडेशन एवं कृषक सहयोग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित की जा रही है।

उद्घाटन अवसर पर एसडीओपी शीला सुराणा ने अपने उद्बोधन में कहा—
आत्मरक्षा केवल जरूरत नहीं, बल्कि हर बच्चे का अधिकार है। सुरक्षा की शुरुआत खुद से होती है, और यह प्रशिक्षण बच्चों को आत्मविश्वासी बनाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम बालिकाओं के साथ-साथ बालकों को भी स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाएगा।

“मौत का इंजेक्शन”: झोलाछाप के इलाज से गर्भवती की मौत, अजन्मे बच्चे की भी गई जान—अछरौनी में मातम, सिस्टम पर सवाल

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

एडीजी विनीत कपूर ने फोन पर संबोधित करते हुए कहा कि ‘सृजन’ जैसी पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करती है और पुलिस-समुदाय के बीच विश्वास को मजबूत करती है।

समाज के सहयोग से नई दिशा

कार्यक्रम में एएआईएम अध्यक्ष विकास मुंदड़ा, नेटलिंक फाउंडेशन अध्यक्ष सोनल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सचिव नीरज जैन तथा कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ. एच.बी. सेन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

प्रशिक्षण में मिलेंगे बहुआयामी कौशल

18 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को—
    • आत्मरक्षा की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
    • कानूनी अधिकारों की जानकारी
    • लैंगिक समानता के मूल्य
    • नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास
    • सामाजिक व नैतिक शिक्षा
जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

खाकी की शेरनी! कौन हैं लेडी सिंघम SDOP शीला सुराना, एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर की प्रेरणादायी कहानी

सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती

उद्घाटन अवसर पर एसीपी चुना भट्टी, टीआई रंजीत सराठे सहित कई अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आयोजकों का मानना है कि ‘सृजन’ पहल बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत कर पुलिस और समाज के बीच विश्वास को नई ऊंचाई देगी। यह पहल अभावग्रस्त वर्ग के बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
                                               Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई