25वीं सालगिरह पर ट्रैफिक ASI सुनील पाठक का अनोखा नवाचार, क्लब नहीं, चुनी शिवभक्ति – कराया शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन 

SHARE:

रिपोर्ट:विशेष संवाददाता सूरज मेहरा
भोपाल | आज के मॉडर्न दौर में जहां शादी की सालगिरह पर लोग केक काटकर क्लबों और पार्टियों में जश्न मनाते हैं, वहीं भोपाल ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ ASI सुनील पाठक ने अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने नवाचार करते हुए भव्य शिवपुराण कथा का आयोजन कर समाज को संस्कृति और आध्यात्म की ओर लौटने का संदेश दिया।

 

यह आयोजन गोविंदपुरा थाना परिसर के पीछे स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में किया गया, जहां लगातार 7 दिवसीय शिवपुराण कथा का आयोजन हुआ। कथा का वाचन भोपाल के प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. गोविंद शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संपन्न हुआ। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और कथा का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर ओर “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे।

आज के समय में जहां लोग सालगिरह को विदेशी संस्कृति के अनुसार मनाते हैं, वहीं ASI सुनील पाठक और उनकी पत्नी ममता पाठक ने आध्यात्मिकता का परिचय देते हुए समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि उत्सव केवल दिखावा नहीं, बल्कि संस्कार और श्रद्धा से भी मनाए जा सकते हैं।

ASI सुनील पाठक ने कहा,
“अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर शिवपुराण कथा का आयोजन करना मेरा सौभाग्य है। यह कार्यक्रम सफल रहा, यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मेरा झुकाव शुरू से ही अध्यात्म की ओर रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन करता रहूंगा।”
यह आयोजन न केवल एक परिवार का उत्सव रहा, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आया।
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u