एस.के.मेहरा | स्पेशल रिपोर्ट
कभी “डेड स्टेट” कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को लंबे समय तक राष्ट्रीय मीडिया में बहुत कम जगह मिलती थी। उत्तर प्रदेश और बिहार की तुलना में यहां से न तो बड़ी राजनीतिक घटनाएं सामने आती थीं, न ही ऐसी खबरें जो देशव्यापी बहस छेड़ सकें। लेकिन बीते कुछ वर्षों में तस्वीर तेजी से बदली है।
2025 में मध्यप्रदेश हर महीने किसी न किसी बड़ी राष्ट्रीय खबर के कारण चर्चा में रहा।
दुर्भाग्य यह रहा कि इन खबरों की वजहें ज़्यादातर नकारात्मक, शर्मनाक और सिस्टम की विफलता उजागर करने वाली रहीं।
स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली बनी राष्ट्रीय मुद्दा
स्वच्छतम शहर इंदौर में दूषित पानी से मौतें
देश के सबसे साफ शहर का तमगा रखने वाले इंदौर में नल के दूषित पानी से 14 लोगों की मौत और 1,400 से अधिक बीमार हुए। स्वच्छता मॉडल पर ही सवाल उठ गए।

थैलेसीमिया बच्चों को HIV संक्रमित खून
सतना में दूषित ब्लड ट्रांसफ्यूजन से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमण, कई मौतें—देशभर में स्वास्थ्य सुरक्षा पर बहस।

छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप कांड
कोल्डरिफ सिरप में जहरीले केमिकल से 20 से अधिक बच्चों की मौत, मामला सुप्रीम कोर्ट तक गूंजा।

इंदौर MY अस्पताल NICU में चूहों का आतंक नवजात आदिवासी बच्चों को चूहों ने काटा, दो मौतें, अस्पताल प्रशासन कटघरे में।

भ्रष्टाचार और सत्ता से जुड़े विवाद
रिटायर्ड PWD इंजीनियर जीपी मेहरा की अकूत संपत्ति फार्महाउस से 17 टन शहद, लग्जरी गाड़ियां, सोना-चांदी—भ्रष्टाचार की परतें खुलीं।

ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास 52 किलो सोना एक पूर्व कांस्टेबल की करोड़ों की संपत्ति ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया।

SDOP पूजा पांडे पर 3 करोड़ की लूट का आरोप सिवनी में हवाला पैसे की लूट, पुलिस ही पुलिस पर भारी पड़ी।

राजनीतिक बयान और सत्ता की संवेदनहीनता
दिग्विजय सिंह की पोस्ट से हलचल
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा था कि यह प्रभावशाली चित्र है, जो आरएसएस और बीजेपी की संगठनात्मक शक्ति को दर्शाता है। कैसे एक जमीनी स्वयं सेवक (साधारण कार्यकर्ता) मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बन सकता है। दिग्विजय ने इस बात को संगठन की ताकत बताया

मंत्री विजय शाह का विवादित बयान
आर्मी ऑफिसर कर्नल सोफिया कुरैशी को “आतंकवादियों की बहन” कहने पर हाई कोर्ट की FIR, सुप्रीम कोर्ट की फटकार—लेकिन इस्तीफा नहीं।

मंत्री का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार
शहरी विकास मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और साले जेल में—राजनीतिक नैतिकता पर सवाल।

अपराध और कानून-व्यवस्था पर सवाल
भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र की पुलिस पिटाई से मौत रिश्वत न देने पर छात्र उदित गायकी की मौत, पूरे देश में आक्रोश।

राजा रघुवंशी हत्याकांड
इंदौर के कारोबारी की हनीमून के दौरान हत्या, पत्नी और प्रेमी की साजिश—क्राइम स्टोरी ने देश को झकझोरा।

मुरैना में भाजपा नेता द्वारा कार से कुचलना
पांच लोग चपेट में, दो की मौत—राजनीतिक दबंगई का चेहरा।

मंदसौर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे अश्लील वीडियो
CCTV फुटेज वायरल, पार्टी की किरकिरी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक फैसलों पर हंसी
भोपाल का 90 डिग्री रेलवे ब्रिज
ऐशबाग का ओवरब्रिज सोशल मीडिया पर मज़ाक और आलोचना का केंद्र बना।

लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल
2023 चुनाव में वोट चोरी के आरोप
विपक्ष नेता उमंग सिंघार ने 27 सीटों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा।

SIR सर्वे के दौरान BLO की मौतें
काम के दबाव और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप।

पर्यावरण और वन्यजीव संकट
टाइगर स्टेट में 55 बाघों की मौत
एक ही साल में रिकॉर्ड मौतें, कई अप्राकृतिक कारणों से।

आदानी कोल ब्लॉक विवाद
सिंगरौली में लाखों पेड़ों की कटाई, पर्यावरणीय उल्लंघन के आरोप।

यूनियन कार्बाइड कचरा विवाद
40 साल बाद पिथमपुर शिफ्टिंग, विरोध और डर कायम।

कुछ सकारात्मक लेकिन सीमित खबर
मध्यप्रदेश नक्सल-मुक्त घोषित
अंतिम नक्सलियों का सरेंडर—सुरक्षा मोर्चे पर राहत की खबर।
निष्कर्ष
2025 ने साफ कर दिया कि
मध्यप्रदेश अब ‘डेड स्टेट’ नहीं रहा,
लेकिन यह पहचान विकास से नहीं,
बल्कि विफल सिस्टम, भ्रष्टाचार, अपराध और लापरवाही से बनी है। सवाल यह नहीं कि खबरें क्यों आ रही हैं,सवाल यह है कि किस वजह से आ रही हैं।
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है





