✍️ रिपोर्ट : सौरभ जैन
मंडीदीप | मंगलवार प्रातः 7:30 बजे आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्याएँ — गुरु माँ विज्ञा श्री माताजी, आर्यिका ज्ञेयक श्री माताजी एवं क्षुल्लिका विज्ञप्ति श्री माताजी का मंडीदीप में मंगल प्रवेश हुआ।

आर्यिका संघ की अगवानी समाजजनों ने कलियासोत ब्रिज पर बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। ढोल-नगाड़ों, मंगलगीतों और जयकारों के बीच धर्मप्रेमियों ने माताजियों की अगवानी की और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

आर्यिका संघ कलियासोत पुल से होते हुए ग्रेफाइट स्कूल, नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुँचा, जहां समाजजनों ने दर्शन व वंदन कर धर्मलाभ अर्जित किया। इसके पश्चात संघ शनिवार बाजार स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुँचा।

फिलहाल संत निवास में आर्यिका संघ विराजमान हैं, जहाँ सुबह करीब 10 बजे आहारचर्या संपन्न हुई।








