रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के ग्राम लालपुर में बीते मंगलवार को अचानक आई बाढ़ ने पूरे गांव को तबाह कर दिया। 10 मिनट के भीतर गांव में 8 फीट तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार राहत कार्यों की निगरानी में जुटे हुए हैं और बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिला रहे हैं।
लालपुर: 10 मिनट की बर्बादी, 72 घंटे का संघर्ष
गांव लालपुर के लोगों ने खुद को और अपने परिजनों को ट्यूब व तैराकी के सहारे बचाया। गांव में 70 से 80 लोग पानी में फंसे रहे, लेकिन प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंची। गांव के सेक्रेटरी ने फोन बंद कर लिया और सरपंच मौके पर नहीं पहुंचे।
पूर्व जनपद सदस्य भूपत सिंह दांगी ने बताया कि यह बाढ़ 1971 के बाद की सबसे भयावह त्रासदी है। 125 बीघा मक्का की फसल, 2 ट्रैक्टर, 2 हार्वेस्टर, 3 मोटरसाइकिलें, 50 क्विंटल गेहूं, खाद और घरेलू सामान बह गया। कुल नुकसान करोड़ों में आंका गया है।
गांववासियों ने खुद चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
किसान गोपाल सिंह दांगी ने बताया कि प्रशासन के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने 31 जुलाई को 7 लोगों को तैरकर 600 मीटर दूर खेतों से बाहर निकाला। 16 बच्चे जो बजरंगबली मंदिर में फंसे थे, उन्हें भी ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला।
दुर्गेश दांगी ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी मोहिनी दांगी स्कूल से लौटते समय बाढ़ में फंस गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचाया। बाद में परिवार ने बच्ची को सुरक्षित अपने पास लिया।
चंद्र गोपाल दांगी ने दिखाई इंसानियत
बाढ़ के बीच जब सबकुछ डूब रहा था, तब चंद्र गोपाल दांगी ने अपने घर को ग्रामीणों के लिए आश्रय स्थल बना दिया। स्वयं उनका घर और परचून की दुकान (जिसमें 40-50 हजार का सामान था) पानी में डूब गई, लेकिन उन्होंने पहले लोगों को बचाना जरूरी समझा।
रेस्क्यू टीम नाकाम, एक युवक की जान गई
दुर्गेश दांगी, जो गांव से दो किलोमीटर दूर अपने खेत पर थे, समय पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचने के कारण जान गंवा बैठे। प्रशासन से जब संपर्क किया गया तो कहा गया कि इंजन खराब है। दूसरी टीम पचावली में व्यस्त थी। इस लापरवाही पर ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया।
सिंधिया ने फोन पर बात कर दिलाया भरोसा, कहा- ‘आप परिवार का हिस्सा हैं’
वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावित कोलारस-नरवर क्षेत्र के ग्रामीणों से फोन पर बात कर उन्हें भरोसा दिलाया। उन्होंने कह
आप मेरे परिवार के सदस्य हैं। आपकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। इस संकट में मैं और सरकार आपके साथ खड़े हैं।”
सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बचाव कार्य में सेना की तैनाती, NDRF-SDRF की सक्रियता
ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर सिंधिया ने सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात करने की भी सिफारिश की। SDRF, NDRF की टीमों के साथ समन्वय करते हुए सिंधिया लगातार राहत कार्यों की सीधी निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने नरवर राहत शिविर का भी दौरा किया और वहां पीड़ितों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को सुना। शिविर में रह रहे लोगों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
पीड़ितों की सीधी बात, सिंधिया ने तुरंत दिया आश्वासन
पचावली गांव के अतिवृष्टि प्रभावित नागरिकों ने भी सिंधिया से फोन पर संवाद किया। उन्होंने जमीनी सच्चाई और ज़रूरतों से अवगत कराया। सिंधिया ने हर बात को संवेदनशीलता से सुना और त्वरित सहायता का भरोसा दिया।
ग्रामीणों की मांग और प्रशासन की जिम्मेदारी
लालपुर के ग्रामीणों की मांग है कि:
तत्काल राहत शिविर और खाद्य सामग्री की व्यवस्था हो।
फसलों और संपत्ति के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
सरपंच और सचिव की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाए।
भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी बचाव योजना बनाई जाए।
जहां एक ओर संघर्ष है, वहीं एक प्रयास भी
लालपुर के लोग आज भी प्रशासनिक लापरवाही से हताश हैं, लेकिन उन्होंने अपने हौसले से जानें बचाईं। दूसरी ओर, सांसद सिंधिया की संवेदनशीलता और सक्रियता ने राहत की उम्मीद जगाई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस त्रासदी से पीड़ितों को न्याय और सहायता देने में कितनी तत्परता दिखाता है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







