✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
मध्यप्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे ग्राम पिपरा (Gram Pipra) को सदमे और डर में डाल दिया है। पत्नी पर शक (Suspicion on Wife) की आग में जलते हुए एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई (Cousin Brother) की खुलेआम कुल्हाड़ी (Axe Attack) से हत्या कर दी।
घटना खनियाधाना थाना क्षेत्र (Khaniyadhana Police Station) के तहत सोमवार को घटी, जब गांव के ही हरवान कोरी (Harwan Kori) को उसके एक रिश्तेदार की बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र (Wedding Invitation Cards) लिखने के लिए बुलाया गया था। लेकिन ये शादी की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।
जब हरवान शादी का कार्ड लिख रहा था, तभी वहां पहुंचा प्रकाश कोरी (Prakash Kori, Age: 45) — हाथ में कुल्हाड़ी लिए, गालियां बकते हुए और आंखों में आग लिए। उसने चिल्लाते हुए कहा, “तू मेरी पत्नी को गलत नजर से देखता है, आज तुझे खत्म कर दूंगा!” और फिर क्या—प्रकाश ने हरवान पर ताबड़तोड़ तीन-चार वार किए, जो उसके बाएं गाल और माथे पर पड़े। खून में लथपथ हरवान वहीं ढेर हो गया।
जांच और कार्रवाई में पुलिस की फुर्ती
घटना की जानकारी बालकदास कोली (Balakdas Koli) ने पुलिस को दी। मामला गंभीर था, लिहाजा देहाती नालसी क्रमांक 0/25 दर्ज कर तुरंत धारा 103 और 296 BNS के तहत केस कायम किया गया।







