✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला घोटालों के नए अड्डे के रूप में उभर रहा है। सहकारी बैंक घोटाला, उर नदी प्रोजेक्ट घोटाला और संबल योजना में अनियमितताओं के बाद अब लोक निर्माण विभाग (PWD) में 7 करोड़ रुपये के बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।
भ्रष्टाचार का नया अध्याय: PWD में 7 करोड़ का घोटाला
PWD के कार्यपालन यंत्री डीएस यादव सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घोटाले का खुलासा कार्यालय आयुक्त, कोष एवं लेखा, मध्य प्रदेश के पत्र से हुआ।
सूत्रों के अनुसार, 2018 से 2023 के बीच ट्रेजरी (कोषालय) से फर्जी भुगतान किए गए, जो पीडब्ल्यूडी में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी गोरब श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारियों के खातों में जमा हुए। मामले के सामने आते ही वर्तमान कार्यपालन यंत्री डीएस यादव ऑफिस से नदारद हो गए हैं और उनका फोन भी बंद बताया जा रहा है।
कार्रवाई और आरोपी अधिकारी
शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए 5 कार्यपालन यंत्री में से 4 पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा 2 संभागीय लेखपाल और कई अन्य कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी अधिकारियों में शामिल हैं :
-
ओम हरि शर्मा (पूर्व कार्यपालन यंत्री, PWD)
-
जीवी शर्मा (पूर्व कार्यपालन यंत्री, PWD)
-
बीएस गुर्जर (पूर्व कार्यपालन यंत्री, PWD)
-
हरिओम अग्रवाल (पूर्व कार्यपालन यंत्री, PWD)
-
डीएस यादव (वर्तमान कार्यपालन यंत्री, PWD, शिवपुरी और ग्वालियर)
शिवपुरी में घोटालों की लंबी फेहरिस्त
शिवपुरी में पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों रुपये के कई घोटाले सामने आए हैं :
| सहकारी बैंक घोटाला : 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी
| उर नदी प्रोजेक्ट घोटाला : मुआवजा राशि में बड़ा भ्रष्टाचार
| संबल योजना घोटाला : जीवित लोगों को मृत घोषित कर करोड़ों की हेराफेरी
| PWD घोटाला : 7 करोड़ का फर्जी भुगतान
आउटसोर्स कर्मचारी बने भ्रष्टाचार की जड़?
जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकतर घोटालों में आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी भूमिका रही है। ऐसा लगता है कि भ्रष्ट अधिकारी आउटसोर्स कर्मचारियों के कंधों पर बंदूक रखकर घोटालों को अंजाम देते रहे हैं।
हालांकि, प्रशासन द्वारा इन सभी मामलों में जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।
इनका कहना है…
“जिला कोषालय में कार्यरत अमित यादव ने 7 करोड़ रुपये गबन की शिकायत की है। इस मामले में वर्तमान कार्यपालन यंत्री और चार पूर्व कार्यपालन यंत्री समेत 14 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।”
कृपाल सिंह राठौड़, सिटी कोटतावी टीआई
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर”
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Tejas Reporter
112