रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
आईपीएल (IPL) शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting) का जाल तेजी से फैलने लगता है। शिवपुरी जिले की पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में बामौरकलां पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल के माध्यम से हर चौके-छक्के पर ऑनलाइन सट्टा (IPL Betting) लगवा रहा था।
मुख्य बिंदु :
✅ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
✅ क्रोम ब्राउज़र में खुली वेबसाइट से हो रहा था अवैध लेन-देन
✅ पुलिस ने ₹12,000 नकद और मोबाइल किया जब्त
✅ आईपीएल के दौरान सक्रिय हो जाते हैं ऑनलाइन सट्टेबाज
मंडी गेट के पास पुलिस ने दबोचा आरोपी
बामौरकलां पुलिस की टीम रोड पेट्रोलिंग के दौरान गश्त कर रही थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मंडी गेट के पास एक युवक मोबाइल पर सट्टा खेल और खिला रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुशवाह (33) निवासी बामौरकलां बताया।
जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की, तो क्रोम ब्राउज़र (Chrome Browser) में agent.iexch.net वेबसाइट खुली मिली, जहां ऑनलाइन सट्टे के अंक प्रदर्शित हो रहे थे।
आरोपी से क्या बरामद हुआ?
-
एक रियलमी (Realme) कंपनी का मोबाइल – ₹8,000 मूल्य
-
नकद राशि – ₹4,000
-
कुल बरामदगी – ₹12,000







