कोलारस पुलिस ने कुख्यात अपराधी को 315 बोर के कट्टे के साथ दबोचा, कई वारंट में था फरार

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब कोलारस पुलिस ने एक वांछित अपराधी को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना पर दबिश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 13 मार्च 2025 को पुलिस टीम इलाका भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पडोरा भेड़फार्म महुआ के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश गुर्जर (35 वर्ष), निवासी इमलावदा धर्मपुरा, थाना कोलारस, जिला शिवपुरी बताया।

कमर में छुपा रखा था अवैध हथियार

जांच के दौरान आरोपी महेश गुर्जर की कमर के बाईं ओर एक 315 बोर का देशी कट्टा मिला, जिसकी नली में एक जिंदा कारतूस भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही कट्टे और कारतूस को जब्त कर लिया। आरोपी के पास इस हथियार का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उसे आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुराना अपराधी, कई संगीन मामलों में था फरार

गिरफ्तार आरोपी महेश गुर्जर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह थाना कोलारस, थाना फिजीकल और थाना कोतवाली (शिवपुरी) में चोरी, लूट, डकैती, मारपीट जैसे संगीन अपराधों में वांछित था। इतना ही नहीं, वह कई गिरफ्तारी वारंट में भी लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेआर (ज्यूडिशियल रिमांड) पर लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह राजावत, सुभाष यादव, नरेश दुबे, विपिन भदौरिया और आरक्षक नाहरसिंह, देशराज राठौर, राहुल रावत, बलराम मोगिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u