रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना ने आज पुलिस कंट्रोल रूम, शिवपुरी में एक अहम अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर आईजी के निर्देश :

-
बीट और माइक्रो बीट प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ताकि अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित हो।
-
थानों में जप्त किए गए वाहनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
-
व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।
-
गुड सेमेरिटन योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाए।
-
आगामी होली और रंगपंचमी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए।
-
थानों में आने वाले फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो।
-
गंभीर अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो।
-
अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को समय पर राहत राशि दी जाए।
-
महिला अपराधों पर विशेष ध्यान देते हुए पीड़िताओं को तत्काल पुलिस सहायता प्रदान की जाए।
-
अवैध गतिविधियों जैसे स्मैक, गांजा, जुआ और सट्टे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।
-
असमाजिक तत्वों और वारंटियों की गिरफ्तारी कर अधिक से अधिक वारंटों का तामील किया जाए।
-
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए।
-
सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निपटारा किया जाए।
-
अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति को न्यायालय के माध्यम से कुर्क किया जाए।
-
आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया तेज की जाए।
-
हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों और जिलाबदर अपराधियों पर नियमित नजर रखी जाए।।स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के पास पुलिस का नियमित गश्त हो।
-
साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
-
बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर
आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पुलिसिंग और नागरिक सहभागिता बेहद जरूरी है। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज विरोधी तत्वों और संगठित अपराध पर पूरी तरह से नकेल कसी जाए।
यह बैठक क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। पुलिस प्रशासन की यह कोशिश अपराधियों पर शिकंजा कसने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।







