रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 को “विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में युवा, किसान, गरीब और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट देश के हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
यह विचार सांची विधानसभा के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, विधानसभा मीडिया प्रभारी सी.एल. गौर और मंडल मीडिया प्रभारी रोहित साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

-
बजट 2025-26: हर वर्ग के लिए समृद्धि का संकल्प!
-
डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कैसे यह बजट अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा
-
आयकर छूट 12 लाख तक बढ़ी, मध्यम वर्ग को राहत!
-
भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
-
कांग्रेस ने भारत को रोका, मोदी सरकार ने आगे बढ़ाया
-
2047 तक विकसित भारत की नींव रखता यह बजट
प्रेस वार्ता में बजट की विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा
प्रेस वार्ता की शुरुआत भारत माता और राष्ट्र निर्माताओं को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद डॉ. प्रभुराम चौधरी का भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी रोहित साहू ने किया।









