रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | भगवान महावीर के 2550वें निर्माण महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भगवान महावीर निर्माण उत्सव समिति और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से देशभर में एक विशेष रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस पावन यात्रा का उद्देश्य जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना और भगवान महावीर के जीवन एवं उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस पावापुरी अहिंसा रथ को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा में शामिल अनूप जैन ने बताया कि यह रथ अब तक डेढ़ साल से अधिक समय से संपूर्ण भारत में भ्रमण कर रहा है। इस दौरान विभिन्न राज्यों और शहरों में भक्तों को भगवान महावीर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। रथ में स्थापित काले पाषाण से निर्मित भगवान महावीर की दिव्य प्रतिमा प्रतिदिन सुबह अभिषेक, शांतिधारा और रात्रि में भव्य आरती के साथ पूजित होती है।








