रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन शिवपुरी जिले के पिछोर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार, जो अपने सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के घर पर घूस की रकम ले रहा था, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। इस मामले में लोकायुक्त ने प्रहलाद वर्मा को भी आरोपी बनाया है, क्योंकि रिश्वत का लेन-देन उसके घर में हो रहा था।
30 हजार की मांग, 25 हजार में हुआ सौदा
लोकायुक्त निरीक्षक ब्रज मोहन नरवरिया के अनुसार, छिरवाहा के निवासी शंकर लोधी ने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने उनकी जमीन के नामांतरण के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी ने पहले ही 2,000 रुपए ले लिए थे, और बाकी 23,000 रुपए की मांग कर रहा था।
रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
लोकायुक्त पुलिस ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को 23,000 रुपए की शेष रकम के साथ भेजा। जैसे ही पटवारी ने पैसे स्वीकार किए, टीम ने उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई में सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई से हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद जिले में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम लगातार भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है, जिससे घूसखोर अधिकारियों में दहशत का माहौल है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर”
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।