रिपोर्ट-अंशुल जैन
भोपाल टी टी नगर जिनालय में पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान मुनि प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में 15 से 20 फरवरी तक होना हे, महोत्सव में श्री सुपार्श्वनाथ जिनालय कस्तूरबा नगर एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन सर्वतोभद्र चौबीसी जिनालय अभिरुचि परिसर भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाएं भी प्रतिष्ठित होंगी प्रतिमाओं का आगमन हो गया है।

प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया पाषाण की दो ओर अष्ट धातु की चार जिन प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होंगी आत्मा से परमात्मा बनने के अनुष्ठान से पूर्व लोगो में अभूतपूर्व उत्साह हे आयोजन के पूर्व समाज के लोग घर घर में प्रतिमाओं की भक्ति कर मंगल गीतों के साथ आराधना में लीन हे, प्रतिमाओं पर तीर्थंकर प्रभु के चिन्ह अंकित कर प्रशस्ति भी लिखी जा रही है।

इस अवसर पर केवल चंद्र जैन, शील चंद्र जैन, अंकेश जैन, पी.सी. जैन, देव कुमार गुड़ा, आशीष जैन, डॉ. राजेंद्र जैन, मनीष जैन, विजय कांडया, देवेंद्र जैन, संदीप जैन, सशक्त महिला मंडल की सदस्य मौजूद थीं।

सुनील जैनाविन और अंशुल जैन मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिरुचि परिसर जिनालय की 28 जिन प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होंगी, समाज के लोग जिन प्रतिमाओं के समक्ष भक्ति और भक्तामर व नमोकार का वाचन कर रहे हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष विकास जैन, वीरेंद्र इंजिनियर, वीरेंद्र अजमेरा, पंकज मालवीका, नरेंद्र जैन, प्रमोद जैन, इंजीनियर अनिल जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, राग से वितरागता के पूर्व प्रतिमाओं के विशेष श्रृंगार के साथ भक्ति हो रही हे, मीडिया प्रभारी सुनील जैनाविन ने बताया महोत्सव में प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को विशेष अनुष्ठान के साथ जिनालय में विराजमान किया जाएगा।







