रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
औबेदुल्लागंज | पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में थाना औबेदुल्लागंज द्वारा गौवंश तस्करी और अन्य अपराधों में जब्त 10 चक्का ट्रक (MP09 HG 4424) को राजसात कर नीलाम कर दिया गया। यह कार्रवाई धारा 429 भारतीय दंड संहिता, म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम (धारा 4, 6, 9), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (धारा 11), म.प्र. कृषि उपयोगी संरक्षक अधिनियम (धारा 4, 7), भारतीय वन अधिनियम (धारा 41, 52) तथा एम.वी. एक्ट (धारा 166/152) के तहत की गई थी।


-
कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त ट्रक का सफलतापूर्वक राजसात और नीलामी
-
चार आवेदकों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया
-
अर्जुन सिंह बागी ने ₹2.70 लाख की उच्चतम बोली लगाकर ट्रक खरीदा
-
अधिकारियों की देखरेख में पूरी पारदर्शिता से संपन्न हुई नीलामी
-
पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश – अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
थाना औबेदुल्लागंज में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया के लिए एक विशेष समिति गठित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपूसे, जिला परिवहन अधिकारी जगदीश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से नामित उपयंत्री पंकज साहू, निरीक्षक भरत प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक मो. शकील खान (एम.टी.) शामिल थे।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान कुल चार आवेदनों की प्रविष्टि प्राप्त हुई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन चरणों में बोली लगाई गई, जिसमें अर्जुन सिंह बागी ने सबसे अधिक ₹2,70,000/- की बोली लगाकर ट्रक अपने नाम कर लिया।
पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
गौवंश तस्करी से जुड़े मामलों में पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है। जब्त किए गए वाहनों की नीलामी सरकार के राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने का भी प्रभावी तरीका साबित हो रही है।








