रिपोर्ट-सूरज मेहरा
भोपाल | नरेला विधानसभा के वार्ड 77 के नागरिक आज भी पक्की नालियों, साफ पानी और बेहतर सड़कों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस क्षेत्र में नर्मदा का शुद्ध जल पहुंचता है, वहां जर्जर पाइपलाइनों के कारण वही पानी दूषित होकर घरों तक पहुंच रहा है। नालियों की हालत ऐसी है कि कुछ जगहों पर बनी नालियां भी सफाई के अभाव में चोक हो गई हैं, जिससे सीवेज चेंबर ओवरफ्लो कर रहे हैं।
घरों के सामने कीचड़ और गंदा पानी जमा होने के कारण रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग अपनी शिकायतें लेकर नगर निगम के अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन किसी ने सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। प्रशासन की लापरवाही इस हद तक बढ़ चुकी है कि अब कांग्रेस पार्षद दानिश शब्बीर भी वार्ड की दुर्दशा से तंग आ चुके हैं। उन्होंने नगर निगम के हर अधिकारी तक समस्या पहुंचाई, मगर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही।

-
वार्ड 77 की जनता का गुस्सा फूटा, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
-
पक्की नाली-सड़क तो दूर, साफ पानी भी दूषित! कौन है जिम्मेदार?
-
स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित, हकीकत चौंकाने वाली
-
भोपाल में विकास के दावे फेल! 25 साल से जलभराव झेल रहे नागरिक
-
पार्षद ने निगम अधिकारियों से लगाई गुहार, फिर भी कोई हल नहीं!
-
जनता ने कहा – निगम को सिर्फ टैक्स चाहिए, सुविधाएं नहीं!








