रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव के स्वागत समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर हुए नृत्य और बजाए गए भड़काऊ गानों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवती को मंच पर डांस करते और समर्थकों को विवादित गानों पर झूमते हुए देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान बजाए गए गानों ने न केवल माहौल गरमा दिया बल्कि राजनीतिक विवाद को भी जन्म दे दिया। करैरा विधायक रमेश खटीक के गांव मगरौनी में जसमंत जाटव समर्थकों द्वारा निकाले गए जुलूस में एक बुंदेली गाना बजाया गया, जिसके बोल थे:
“जहां पर तेरा राज चले, वहां से तुझे उठवा लेंगे। बदमाशी क्या होती है, आज तुझे सिखा देंगे।”
इस तरह के गानों ने न केवल विवाद को हवा दी, बल्कि विपक्ष को भी सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला करने का मौका दे दिया।

-
जसमंत जाटव के स्वागत में मंच पर नृत्य, भड़काऊ गाने बने चर्चा का विषय
-
अध्यक्ष विरोधी विधायक खटीक के गांव में गूंजा जहां पर ‘तेरा राज चले वहां से तुझे उठवा लेंगे’
-
शिवपुरी में भाजपा अध्यक्ष के स्वागत समारोह के वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा
-
गानों और नृत्य से गरमाया शिवपुरी का सियासी माहौल
-
भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत समर्थकों के विवादित गाने और नृत्य पर मचा राजनीतिक घमासान
-
जसमंत बोले ऐसा स्वागत सौभाग्य की बात, ये जनता का प्यार
कांग्रेस ने उठाए सवाल, जताई चिंता
कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया। पार्टी प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा, “भाजपा ने सिंधिया जी के दबाव में जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया। अब उनके समर्थकों का आचरण जिले के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़ा करता है। स्वागत समारोह में गानों के बोल जैसे ‘लेन-देन’ और धमकी भरे शब्द चिंताजनक हैं।” कांग्रेस ने इसे राजनीतिक शुचिता और मर्यादा के विरुद्ध करार दिया।
जसमंत जाटव ने समर्थकों का किया धन्यवाद

इस विवाद के बीच, भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा, “यह जनता का स्नेह और आशीर्वाद है। मुझे इस तरह का स्वागत सौभाग्य की बात लगती है।” हालांकि उन्होंने यह भी माना कि “राजनीतिक जीवन में ऐसे आयोजनों से बचा जाना चाहिए।” जाटव ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके स्वागत में क्या आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह से समर्थकों द्वारा किया गया आयोजन बताया और कहा कि शुचिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
भड़काऊ नारेबाजी और गानों ने खड़ा किया विवाद









