रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | एक पत्नी अपने पति के आकस्मिक मृत्यु का गहरा आघात एक विवाहिता के लिए असहनीय साबित हुआ। गुना जिले की निवासी 24 वर्षीय गीता राजपूत ने अपने पति की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया। बदकिस्मती से तीसरी बार उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात सामने आई, जहां उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई।
रमगढ़ा गांव के रहने वाले मुकेश राजपूत (28) की हार्ट अटैक से शनिवार को मौत हो गई थी। पति की मौत का सदमा पत्नी गीता सहन नहीं कर पाई। मानसिक और भावनात्मक तनाव के चलते गीता ने पहले फांसी लगाने की कोशिश की, फिर हाथ की नस काट ली। जब इन प्रयासों में वह असफल रही, तो उसने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

-
शादीशुदा जोड़े की दर्दनाक दास्तां, मासूम बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़
-
पति की मौत के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
-
सदमे की भेंट चढ़ी जिंदगीः पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
-
दो दिन में बिखरा एक परिवार, समाज के लिए चेतावनी








