रिपोर्ट-अतुल जैन
शिवपुरी | जिले के पोहरी और गोवर्धन थाना क्षेत्रों में सितंबर और अक्टूबर के महीने में हुई लाखों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन चोरी के मामलों में सफलता हासिल की।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र से रवि लांगई उर्फ रवि गुर्जर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रवि ने तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया और अपने चार अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। आरोपी के बयान के आधार पर अजीत गुर्जर, जीते गुर्जर, रवि गुर्जर, और सोनू गुर्जर की पहचान की गई। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी रवि गुर्जर से पुलिस ने लगभग 6 लाख 30 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। इनमें चोरी गए कई कीमती आभूषण शामिल हैं।
-
HEADLINES…
-
ग्वालियर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश
-
लाखों के गहनों के साथ पुलिस ने चोर पकड़ा
- पोहरी और गोवर्धन में चोरी की गुत्थी सुलझी
- मास्टरमाइंड समेत 6 लाख के जेवरात बरामद
- पुलिस की कार्रवाई से चोरी की वारदातें बेनकाब
- चोरों की गिरफ्तारी से क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
घर से लाखों के गहने और नकदी गायब :
गोवर्धन गांव के सुमित शर्मा के घर 24 अक्टूबर की रात चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी में दो हार, छह अंगूठी, चार चूड़ियां, दो मंगलसूत्र, एक चेन, और अन्य कीमती जेवरात के साथ ₹7,000 नकद चोरी हुए थे।
पुलिस ने इस मामले में सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, छह अंगूठियां, और चांदी के गहने बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत ₹3.5 लाख आंकी गई है।
पोहरी में दो घरों को बनाया निशाना :
पोहरी कस्बे में 26 अक्टूबर की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया।
-
सोनेराम धाकड़ के घर से सोने-चांदी के गहने और ₹20,000 नकद चुराए गए।
-
मानसिंह धाकड़ के घर से सोने की अंगूठी, एक हाय, चांदी के तोड़िया और ₹10,000 नकद चोरी हुए।







