रिपोर्ट : राजू अतुलकर
मंडीदीप | नगर के तुलसी मैरिज गार्डन स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के पास शीतल सिटी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास आचार्य पंडित सूरज पाठक ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला चरित्र को सुनाते हुए कहा कि आज गौ माता की बहुत ज्यादा दुर्दशा हो रही है । वो सड़कों पर मारी-मारी फिर रही है । सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर सड़कों पर ही तडप- तडप कर मर रही है। आज लोग उसकी देख-रेख करने में रूची नही ले रहे हैं। केवल उसके उसका दूध से मतलब है। अनेकों गौशालाएं बंद हो गई है । आज गौ माता के भोजन पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है । पहले गौवंश को बैठने के लिए गौठान आरक्षित होते थे, उसके भोजन पानी के लिए प्रत्येक गांवों मे समुचित व्यवस्था होती थी । किन्तु आज आरक्षित गौठानों पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है । धीरे-धीरे गौवंश पूरी तरह से समाप्त होने की कगार पर है । जिसे जन-जागरण अभियान चला कर बचाया जा सकता है।








