रिपोर्ट : सूरज मेहरा
Harda (M.P.) | मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया ब्लॉक स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास, मोरगढ़ी में बच्चों के स्वास्थ्य और अधिकारों के साथ खिलवाड़ का मामला उजागर हुआ है। तेजस रिपोर्टर की टीम द्वारा की गई ग्राउंड रिपोर्ट में छात्रावास में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है, जो बच्चों के जीवन पर गहरा असर डाल रही हैं।
मेनू पर भोजन नहीं, कच्चा खाना परोसा
छात्रों ने खुलकर शिकायत की कि उन्हें निर्धारित मेनू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन नहीं दिया जाता। अक्सर उन्हें ऐसा खाना परोसा जाता है जो अधपका होता है और खाने लायक भी नहीं। परिणामस्वरूप, कई छात्रों पर बीमारियों का खतरा मंडराने के संकेत दिखाई देते हैं और उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
हम यहां बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके उनका परिचय देना उचित नहीं समझते, लेकिन हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य हैं जो छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं की सच्चाई को उजागर करते हैं।
10 साल से अधीक्षक, लेकिन जवाब गोलमोल :

जब इस विषय पर छात्रावास के अधीक्षक राम भरोसे परमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने गोलमोल जवाब देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अधीक्षक पिछले 10 वर्षों से इसी छात्रावास में पदस्थ हैं। इस दौरान आई अनियमितताओं और बच्चों की दुर्दशा पर उनकी चुप्पी ने उनकी भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्वच्छता और सुविधाओं का घोर अभाव :








