कटनी स्टेशन पर बड़ा खुलासा: पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका गहराई

SHARE:

रिपोर्ट : डिजिटल डेस्क
मध्य प्रदेश | प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई में प्रशासन ने 165 नाबालिग बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करते हुए बचाया। ये सभी बच्चे बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, जिससे मानव तस्करी की आशंका ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में सद्दाम हुसैन और अमानुल्लाह समेत 8 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आधी रात को प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन
सूचना मिलते ही जीआरपी, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण इकाइयों ने त्वरित कार्रवाई की। ट्रेन नंबर 12150 पटना-पुणे एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S1 से S4 और एक अन्य कोच में बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही टीम ने कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर घेराबंदी कर दी। ट्रेन के पहुंचते ही सभी 165 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
रेस्क्यू के बाद 84 बच्चों को तुरंत बसों के जरिए जबलपुर के बाल गृह भेजा गया, जबकि 81 बच्चों को कटनी में ही सुरक्षित रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों के लिए भोजन, आवास और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही, प्रत्येक बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, ताकि किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सके।
मदरसे में पढ़ाई’ या कुछ और?
पूछताछ में बच्चों के साथ मौजूद एक व्यक्ति, जिसने खुद को लातूर (महाराष्ट्र) के एक मदरसे का शिक्षक बताया, ने दावा किया कि वह इन बच्चों को पढ़ाई के लिए अररिया (बिहार) से लेकर जा रहा था। उसने यह भी कहा कि वह पिछले एक दशक से इस तरह बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहा है।
लेकिन बाल संरक्षण अधिकारियों के अनुसार, यह दावा संदेह के घेरे में है। मिडिया सूत्रों की सूचना अनुसार विभाग को पहले से इन बच्चों से महाराष्ट्र में श्रम या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त कराए जाने की सूचना मिल चुकी थी। इसके अलावा, बच्चों के पास वैध यात्रा दस्तावेज और उचित टिकट का अभाव भी पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है।
राजनीतिक स्तर पर भी हलचल
इस संवेदनशील मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी। भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने देर रात ही वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और बच्चों की सुरक्षा व आगे की कार्रवाई पर चर्चा की।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई