नलखेड़ा में मधुमक्खियों का आतंक: काका स्कूल के पीछे लगा विशाल छत्ता, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

SHARE:

संवाददाता :इमरान लाला                          नलखेड़ा/आगर मालवा | नगर के नलखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों बड़ी मधुमक्खियों का आतंक लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। काका स्कूल नलखेड़ा के पीछे खिड़की पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस छत्ते की वजह से आए दिन मधुमक्खियां आसपास रहने वाले परिवारों और बच्चों पर हमला कर देती हैं। काका स्कूल के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके परिवार और बच्चों को कई बार मधुमक्खियां काट चुकी हैं। उसने हाथ जोड़कर शासन-प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस छत्ते को हटाया जाए, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आगर मालवा जिले के सोयत कला में एक निजी स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है।
कल ही जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे कि स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों या किसी भी जगह पर यदि मधुमक्खियों का खतरा हो तो तुरंत उन्हें हटाया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
इसके बावजूद नलखेड़ा में काका स्कूल के पीछे लगा मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता अब भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी मासूम की जान जाने से पहले तुरंत कार्रवाई कर इस छत्ते को हटाया जाए।
तेजस रिपोर्टर की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और इस गंभीर खतरे को खत्म करने के लिए क्या कदम उठाता है
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है। तेजस रिपोर्टर में प्रबंध संपादक का पदभार संभाल रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई