होटल में घुसकर रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश, बामौरकलां पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 3 गिरफ्तार

SHARE:

बामौर कलां | क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों पर बामौरकलां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को धमकाकर वसूली का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी संजीव कुमार जैन (55 वर्ष) निवासी बामौरकलां ने दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना बामौरकलां में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि तीन युवक उनके होटल पर पहुंचे और उन्हें डराते-धमकाते हुए पैसों की मांग करने लगे। आरोपियों ने होटल में दहशत का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलने का प्रयास किया।

तुरंत दर्ज हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296ए, 115(2), 351(3) एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक्शन

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

“मौत का इंजेक्शन”: झोलाछाप के इलाज से गर्भवती की मौत, अजन्मे बच्चे की भी गई जान—अछरौनी में मातम, सिस्टम पर सवाल

कुछ ही घंटों में तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सक्रियता के चलते तीनों आरोपी जल्द ही पकड़ लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में—
अंकित पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह यादव (21 वर्ष), निवासी खजरा थाना खनियाधाना, रंजीत उर्फ मोहित पुत्र मोहरसिंह यादव (21 वर्ष), निवासी खजरा थाना खनियाधाना, दीपक पुत्र दुल्हाजू यादव (23 वर्ष), निवासी कचनारिया थाना बामौरकलां शामिल हैं।

न्यायालय में पेश, कार्रवाई जारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 10 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय लोधी, सउनि संदीप कुमार कुजूर, प्रधान आरक्षक दिनेश प्रताप सिंह, आरक्षक राजकुमार गुर्जर, परवेन्द्र रावत, राहुल राठौर एवं पंकज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराधियों को कड़ा संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई