झाड़ियों में मिला 3 माह का शिशु, ओबेदुल्लागंज पुलिस ने बचाई जान, सुरक्षित शिशु गृह पहुंचाया

SHARE:

📰 डिजिटल डेस्क
ओबेदुल्लागंज | मानवता का परिचय देते हुए थाना ओबेदुल्लागंज पुलिस ने झाड़ियों में लावारिस हालत में मिले लगभग 3 माह के शिशु को सुरक्षित बचाकर शिशु गृह पहुंचाया। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि पटेल चौराहा, होशंगाबाद सर्विस रोड किनारे नर्सरी के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। शिशु नीले रंग की साड़ी में लिपटा मिला।

खाकी की शेरनी! कौन हैं लेडी सिंघम SDOP शीला सुराना, एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर की प्रेरणादायी कहानी

सूचना मिलते ही डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक अवधेश भदौरिया मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल शासकीय अस्पताल ओबेदुल्लागंज ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। फरियादी मांगीलाल निनोरिया के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया था, जिससे उसकी जान को खतरा था।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 93 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले की सूचना बाल कल्याण समिति (CWC) रायसेन को दी गई। समिति के निर्देश पर शिशु को सुरक्षित देखभाल हेतु किलकारी शिशु गृह, चूनाभट्टी (भोपाल) भेज दिया गया।

धरोहर भी आहत, आस्था भी व्यथित : उपेक्षा की मार झेल रही आशापुरी की प्राचीन जैन प्रतिमा

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शीला सुराणा एवं थाना प्रभारी बी.पी. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस मानवीय पहल में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
                                           Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on: