मंडीदीप में गैस संकट पर बवाल : सिलेंडर की किल्लत से नाराज़ लोगों ने किया चक्काजाम

SHARE:

📰 सौरभ जैन
मंडीदीप | नगर में गैस सिलेंडर की लगातार किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। नाराज़ नागरिकों ने मिनी बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग पर सिलेंडर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जबकि एजेंसियों द्वारा ब्लैक में सप्लाई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

उनका कहना है कि यदि गैस की कमी नहीं है, तो आम उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है और होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू क्यों नहीं है।

MP में अनाज घोटाला? रायसेन वेयरहाउस में 35 करोड़ का गेहूं सड़ा, रखरखाव में 150 करोड़ खर्च! बड़ा घोटाला, जांच शुरू | Raisen Wheat Scam

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश देकर जाम खुलवाया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई