गौहरगंज उप-जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, 84 एक्स-रे जांच, एक भी बंदी टीबी संक्रमित नहीं

SHARE:

📰 प्रेमनारायण राजपूत
गौहरगंज | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 3 अप्रैल 2026 को उप-जेल गौहरगंज में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग औबेदुल्लागंज एवं सीडीटी-एक्रॉस हेल्थ केयर के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान, उपचार और बंदियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान जेल में बंद कैदियों की सघन स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें कुल 84 एक्स-रे सहित आवश्यक परीक्षण किए गए। राहत की बात यह रही कि कोई भी बंदी टीबी से संक्रमित नहीं पाया गया।

इस अभियान में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं उप-जेल गौहरगंज के जेलर यशवंत शिल्पकार की उपस्थिति में बंदियों को टीबी से बचाव और जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई।

इस संयुक्त पहल के माध्यम से जेल परिसर के भीतर ही बंदियों को एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह शिविर टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई