ऑनर किलिंग : प्रेमी की हत्या के 3 दिन बाद प्रेमिका ने दी जान, शिवपुरी में सनसनीखेज मामला

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
शिवपुरी (कोलारस) | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ऑनर किलिंग से जुड़े एक दर्दनाक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रेमी की हत्या के तीन दिन बाद प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान 20 वर्षीय वर्षा कुशवाह के रूप में हुई है, जबकि उसके प्रेमी का नाम अर्जुन पाल (26) था। बताया जा रहा है कि अर्जुन की हत्या युवती के परिजनों ने उसके सामने ही कर दी थी, जिससे वह गहरे सदमे में थी।

बहन को भेजा रसोई, खुद लगा ली फांसी

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर वर्षा ने अपनी छोटी बहन को खाना लाने के लिए रसोई में भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब बहन वापस लौटी तो वर्षा का शव फंदे पर लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अलग समाज होने से रिश्ते का विरोध

जानकारी के अनुसार, वर्षा और अर्जुन के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।
30 मार्च की रात वर्षा की सगाई किसी अन्य युवक से तय कर दी गई थी। इसी बीच अर्जुन अपने दोस्त के साथ वर्षा से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया।

बंधक बनाकर पीट-पीटकर की हत्या

आरोप है कि परिजनों ने अर्जुन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को नाले में फेंक दिया गया।
अगले दिन ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।

प्रेमिका थी सदमे में, परिजन भी देते थे ताने

अर्जुन की हत्या के बाद वर्षा का बयान पुलिस ने दर्ज किया था। उसने बताया था कि उसके सामने ही अर्जुन की हत्या की गई। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से बेहद आहत थी।
बताया जा रहा है कि परिजन भी उसे ताने दे रहे थे, जिससे वह और अधिक परेशान हो गई और अंततः उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने युवती के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है।
यह घटना एक बार फिर समाज में ऑनर किलिंग और पारिवारिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, जहां प्रेम करने की कीमत दो जिंदगियों को गंवाकर चुकानी पड़ी।
इनका कहना है…
“तीन दिन पहले चंदौरिया में जिस युवक की हत्या की गई थी, उस मामले में आज लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर, मामले की विवेचना शुरू की है।”
गब्बर सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी, कोलारस

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई