📰 डिजिटल डेस्क
महिदपुर रोड, उज्जैन | गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराज की 200वीं जन्म शताब्दी एवं भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में बरडिया परिवार द्वारा गोगापुर स्थित गोपाल गौशाला में जीव दया एवं गौ सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
महावीर जन्म कल्याणक पर महिदपुर रोड में भव्य चल समारोह, जयकारों से गूंजा नगर
अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय आह्वान पर वरिष्ठ सुश्रावक प्रकाश चंद, आलोक कुमार एवं नवयुवक परिषद अध्यक्ष अरविंद बरडिया के नेतृत्व में गौशाला में खल एवं पशु आहार वितरित किया गया।

इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया सहित उपस्थित समाजजनों ने बरडिया परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए अनुमोदना की।
साथ ही अखिल भारतीय बालिका परिषद महिदपुर रोड द्वारा गौशाला समिति के प्रमुख विशाल राव नवघाणे को ₹1100 की सहयोग राशि भी भेंट की गई।

कार्यक्रम के अंत में गौशाला समिति एवं बरडिया परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जीव दया, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






