📰 डिजिटल डेस्क
उज्जैन (म.प्र.) | भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर चैत्र सुदी तेरस के दिन सकल जैन श्री संघ महिदपुर रोड द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। यह शोभायात्रा सुबह 9 बजे श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर से गगनभेदी जयकारों के साथ प्रारंभ हुई।
चल समारोह में सुमधुर बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ वैदीजी में बाल रूप में विराजमान भगवान महावीर का आकर्षक रथ मुख्य आकर्षण रहा। सफेद वस्त्र एवं केसरिया चुनरी में सजे श्रावक-श्राविकाएं भक्ति भाव से जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

युवाओं द्वारा भजनों—“कुंडलपुर में बधाई” और “वीर भज ले रे भाया”—पर गरबा नृत्य ने शोभायात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर पोरवाल, सिख एवं अन्य समाजों द्वारा मंगल गहुली कर प्रभु का स्वागत किया गया।

करीब दो घंटे नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा श्री सुविधिनाथ जैन मंदिर पहुंची, जहां समाजजनों द्वारा मंगल आरती की गई। इसके पश्चात जैन धर्मशाला में साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन हुआ। दोपहर में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महापूजन संपन्न हुआ, जबकि रात्रि में पाठशाला के बच्चों की प्रस्तुतियों, भक्ति संध्या और महाआरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस, जैन संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
साकेत नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






