आरोग्य हॉस्पिटल का कैंपस ड्राइव: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 3 लाख वार्षिक पैकेज तक की संभावना

SHARE:

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | औद्योगिक नगर मंडीदीप में वर्षों से भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने वाला आरोग्य हॉस्पिटल अब युवाओं के करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर रोजगार मिलने की राह आसान हो रही है।
इसी कड़ी में सोमवार को भोपाल स्थित एनआरआई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस में आरोग्य हॉस्पिटल द्वारा एक विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्राइव संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बी. फार्मा और विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स के वर्ष 2025 और 2026 बैच के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता, तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को 3 लाख रुपये वार्षिक (LPA) तक का आकर्षक पैकेज मिलने की संभावना है, जो नए ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतर शुरुआत मानी जा रही है। साथ ही, आरोग्य हॉस्पिटल में कार्य करते हुए उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।
स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूत बनाने में सहायक साबित होते हैं। आरोग्य हॉस्पिटल का यह प्रयास निश्चित रूप से मंडीदीप और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई