वार्ड 61 में 18 वर्षों बाद नौचंदी पाठ व भंडारे का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

SHARE:

रिपोर्ट – आजम लाला
भोपाल | शहर के शताक्षी गार्डन स्थित वार्ड क्रमांक 61 में लंबे अंतराल के बाद धार्मिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। समाज सेविका मृणालिनी सेंगर द्वारा 18 वर्षों बाद यहां नौचंदी पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और हवन से हुई, जहां क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर आस्था और श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और वातावरण ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजता रहा। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाज सेविका मृणालिनी सेंगर, जो क्षेत्र में सामाजिक मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखने और जरूरतमंदों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं, ने इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म की परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि यह पहल उन्होंने इस वर्ष से शुरू की है और भविष्य में हर वर्ष इसी प्रकार आयोजन किया जाएगा।
मृणालिनी सेंगर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी सनातन धर्म प्रेमी भाई-बहनों को एक मंच पर लाना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई